Odisha Police Admit Card 2024 Released: अगर आपने भी ओडिशा पुलिस कांस्टेबल/सिपाही भर्ती 2024 के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए बड़ी खबर है। ओडिशा पुलिस विभाग ने 7 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBRE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 2 दिसंबर 2024 से आधिकारिक वेबसाइट opolice.cbexams.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां, और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Odisha Police Recruitment 2024
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत कुल 1,360 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती ओडिशा स्पेशल आर्म्ड पुलिस (OSAP), इंडिया रिज़र्व (IR), और स्पेशल सिक्योरिटी (SS) बटालियन्स के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी और 13 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुई। आवेदन सुधार के लिए विंडो 16 से 18 अक्टूबर 2024 तक खुली थी।
OPSSB (Odisha Police State Selection Board) | |
---|---|
कुल पद | 1,360 |
परीक्षा तिथि | 7 दिसंबर 2024 से |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 2 दिसंबर 2024 |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBRE) |
आधिकारिक वेबसाइट | opolice.cbexams.com |
महत्वपूर्ण तिथियां
Event | तारीख |
---|---|
आवेदन की शुरुआत | 23 सितंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 13 अक्टूबर 2024 |
परीक्षा तिथि | 7 दिसंबर 2024 से |
एडमिट कार्ड जारी | 2 दिसंबर 2024 |
Odisha Police भर्ती प्रक्रिया
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में होगा:
Also Read
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBRE):
100 अंकों की लिखित परीक्षा, जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। - शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT):
ऊंचाई, वजन और छाती के आधार पर योग्यता। - शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET):
दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद के परीक्षण। - ड्राइविंग टेस्ट (वैकल्पिक):
हल्के वाहन चलाने पर 3 अंक और भारी वाहन चलाने पर 5 अंक मिलेंगे। - दस्तावेज़ सत्यापन:
सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी। - चिकित्सा परीक्षण:
स्वास्थ्य और फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले उड़ीसा पुलिस की वेबसाइट पर जाएं Click Here
- लिंक पर क्लिक करें:
“Odisha Police Sepoy/Constable Admit Card 2024” लिंक पर जाएं।
- लॉगिन जानकारी दर्ज करें:इसके बाद एप्लीकेशन नंबर डालकर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सिक्योरिटी पी भरकर अपना अकाउंट लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें:
जानकारी सत्यापित करें और “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करें। - प्रिंट लें:
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें।
परीक्षा पैटर्न
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBRE) निम्नलिखित प्रारूप में आयोजित की जाएगी:
विवरण | जानकारी |
---|---|
विषय | ओड़िया भाषा, अंग्रेजी, अंकगणित, सामान्य ज्ञान, परिस्थितिजन्य जागरूकता, तार्किक क्षमता, और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान। |
प्रश्न प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)। |
कुल अंक | 100 अंक। |
परीक्षा की अवधि | 120 मिनट। |
नेगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती। |