NLC India Apprentice Recruitment 2024: नमस्ते दोस्तों! अगर आप भी एक बेहतरीन करियर की तलाश में हैं और NLC India (नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन) में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। NLC ने 500 से ज्यादा Apprentice (अप्रेंटिस) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस दोनों के लिए अवसर हैं।
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और फॉर्म भरने के बाद आपको उसे 3 जनवरी 2025 तक हार्ड कॉपी के रूप में निर्धारित पते पर भेजनी होगी। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं पूरी जानकारी!
वैकेंसी डिटेल्स (Vacancy Details):
पद | पदों की संख्या |
---|---|
ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 336 पद |
टेक्नीशियन अप्रेंटिस | 252 पद |
कुल पदों की संख्या | 588 पद |
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification):
पद | शैक्षिक योग्यता |
---|---|
ग्रेजुएट अप्रेंटिस | इंजीनियरिंग में डिग्री या B.Sc Nursing |
टेक्नीशियन अप्रेंटिस | इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या नर्सिंग में डिप्लोमा |
स्टाइपेंड (Stipend):
पद | स्टाइपेंड |
---|---|
ग्रेजुएट इंजीनियरिंग अप्रेंटिस | ₹15,028 प्रति माह |
टेक्नीशियन अप्रेंटिस ट्रेनी | ₹12,524 प्रति माह |
B.Sc Nursing वाले उम्मीदवार | ₹12,524 प्रति माह |
आयु सीमा (Age Limit):
अप्रेंटिस नियमों के अनुसार तय की जाएगी। यह नियम सरकार द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।
Also Read
आवेदन कैसे करें (How to Apply):
- NLC India की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Email Id और Mobile Number इस्तेमाल करते हुए रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज, सिग्नेचर, फोटो और आईडी प्रूफ अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
नोट: आवेदन की हार्ड कॉपी 3 जनवरी 2025 तक निर्धारित पते पर भेजनी होगी।
तो दोस्तों, अगर आप भी इस सुनहरे मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें। अगर आपको आवेदन में कोई भी परेशानी हो, तो आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं, जो वेबसाइट पर उपलब्ध है।